फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raghuveer, Meenakshi, Vipin and Sadhna are at the forefront in the marathon.

Nainital News: मैराथन में रघुवीर, मीनाक्षी, विपिन और साधना सबसे आगे

Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raghuveer, Meenakshi, Vipin and Sadhna are at the forefront in the marathon.
आशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित पिंक रैली का ​शुभारंभ करते अति​थि। संवाद
नैनीताल। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत रविवार को मैराथन हुई। मुख्य अतिथि पूर्व उप निदेशक सुरेश पांडे व प्राणी उद्यान की उप निदेशक स्वाति ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इसमें करीब 300 धावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


स्कूली वर्ग में हुई मैराथन बैंड स्टैंड मल्लीताल से फांसी गधेरा तल्लीताल तक और वापस बैंड स्टैंड तीन किमी तक मैराथन हुई। ओपन वर्ग में बैंड स्टैंड से पाइंस तक और वापस बैंड स्टैंड 12 किमी की दौड़ हुई। स्कूल बालक वर्ग मैराथन में रघुवीर प्रथम, कृष्णा जोशी द्वितीय, दीपक कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में मीनाक्षी फर्त्याल प्रथम, आरती द्वितीय और जिया तृतीय रहीं। ओपन मैराथन पुरुष वर्ग में विपिन जोशी प्रथम, बृजेश कुमार द्वितीय, अमन बिष्ट तृतीय और महिला वर्ग में साधना प्रथम, मेघा द्वितीय और राधा तृतीय रहीं। द्वितीय सत्र में मानव-पशु सह अस्तित्व नाटक का मंचन किया गया। नाटक मंचन प्रतियोगिता में बिशप शॉ स्कूल पहले, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर दूसरे, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डीएसबी परिसर की प्राचार्य डॉ. संध्या रहीं। संचालन नवीन पांडे, अनुज कांडपाल ने किया। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर विद्यालय के 100 विद्यार्थियों को प्राणी उद्यान का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed