{"_id":"62fbd712f095d6347452395e","slug":"raghav-won-maa-tujhe-pranam-cycle-race-girish-finished-second-and-deepak-third-haldwani-news-hld472542684","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघव ने जीती मां तुझे प्रणाम साइकिल रेस, गिरीश दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव ने जीती मां तुझे प्रणाम साइकिल रेस, गिरीश दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन
15 अगस्त के अवसर पर हल्द्वानी में अमर उजाला व उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल द्वारा निकाली गई तिरंग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। रेस पगडंडी और उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल के सहयोग से उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल से शुरू होते हुए लाल डांठ, मुखानी बाईपास से व्हाइट आर्चिड कैफे काठगोदाम में संपन्न हुई जिसमें 61 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले स्थान पर राघव झा, गिरीश पवार दूसरे और दीपक मेहता तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन में नैंसी कान्वेंट ज्योलीकोटी का विशेष सहयोग रहा।
रेस का शुभारंभ सुबह आठ बजे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पार्षद प्रमोद तोलिया, अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. रुपेश सक्सेना, पॉल कालेज आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट की पीआरओ कनिका साह, ऑपरेशन हेड भानु बिष्ट, एचएम एचओडी ओपी जोशी, कवित सुयाल, बीसीए एचओडी राकेश शर्मा और वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और प्रमोद तोलिया ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए व्हाइट आर्चिड कैफे काठगोदाम पहुंची रेस का समापन मुख्य अतिथि एसपी सिटी हरबंस सिंह, बजाज कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग मैनेजर अभिषेक पंत और व्हाइट आर्चिड कैफे के निदेशक अभिषेक बोरा ने किया।
पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। रेस में पगडंडी के निदेशक दीपांशु कुंवर, पारस साहनी और रवि रोटी बैंक का भी सहयोग रहा। इस मौके पर तरुण सक्सेना, अरस्तू, संजय, अभिषेक पंत, नितिन शर्मा, अभिषेक शुक्ला, मेनका देव, मयंक कुमार, हर्षित पंत, मानसी खुल्बे, हिमांशु कुनियाल, रोहित, रमेश पांडे, दिनेश मेहता, गिरीश बिष्ट, प्रवेश पांडे, कीर्ति जोशी, दीपांशु पांडे आदि लोग मौजूद रहे।