फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raghav of Faridabad was the winner of Governors Cup Golf Tournament-2024.

Nainital News: फरीदाबाद के राघव रहे गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024 के विजेता

Mon, 10 Jun 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Raghav of Faridabad was the winner of Governors Cup Golf Tournament-2024.
राजभवन में आयोजित ’’’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024’’’’, के विजेता प्रतिभागी प्रदेश की पहली
नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ''गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024'' का रविवार को समापन हुआ। 19वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता फरीदाबाद, हरियाणा के राघव कालरा रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में देशभर से 123 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। राजभवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रदेश की प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब रविनाथ रामन और अपर सचिव राज्यपाल उपाध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब स्वाति एस भदौरिया ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बीते सात जून से हो रहे टूर्नामेंट के विजेता राघव कालरा और उपविजेता देहरादून के अमित कुमार सूर्यवंशी रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने विजेता गोल्फर्स को बधाई दी। कहा कि सभी प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में खेल भावना का परिचय दिया। गोल्फ कोर्स को स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। गोल्फ में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती रुचि भी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फ क्लब के सचिव अमित श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर, एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रि.) विवेक भट्ट, राजेंद्र चौहान, सचिन चमोली, वेद प्रकाश मोहार समेत गोल्फर्स और उनके परिजन मौजूद रहे।

ये रहे विजेता
नैनीताल। बेस्ट नेट विजेता वीर श्रीवास्तव और उपविजेता लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस बनकोटी रहे। सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एससी गुप्ता और सुपर वेटरन रनर बेस्ट नेट में एसके सूरी विजेता रहे। महिला कैटेगरी में नीलाक्षी विजेता और रुची श्रीवास्तव उपविजेता रहीं।

वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में नरोत्तम दास और वेटरन नेट कैटेगरी में अजय कुमार वर्मा विजेता रहे। अमायरा बजाज को सबसे होनहार गोल्फर के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में 15-17 आयु वर्ग में आरव संधु विजेता और श्रेय शाह उपविजेता रहे। (12-15) आयु वर्ग में तेजस प्रताप सिंह विजेता और करण सिंह उपविजेता रहे। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में नायशा एस सिन्हा विजेता और विजितेंंद्र एस तोमर उपविजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed