फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Queues Form for Home Guard Jobs; Unemployed Individuals Holding PhD Degrees Spotted Waiting

Nainital News: होमगार्ड की नौकरी के लिए लगी कतार, पीएचडी डिग्री लेकर खड़े दिखे बेरोजगार

Sat, 23 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Queues Form for Home Guard Jobs; Unemployed Individuals Holding PhD Degrees Spotted Waiting
हल्द्वानी। बेरोजगारी की स्थिति इस कदर गंभीर हो गई है कि अब पीएचडी और बीटेक डिग्रीधारी युवा भी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए मजबूर हैं। भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास से लेकर एमकॉम, एमए और बीएससी उत्तीर्ण हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

पहली मई से कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत जिलों में होमगार्ड के 268 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। शुक्रवार को भर्ती के अंतिम दिन नवाबी रोड स्थित महेश नगर के होमगार्ड कार्यालय में सुबह से ही बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक अभ्यर्थी आवेदन जमा कराने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। एसएसओ और मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी के नेतृत्व में फार्म जमा किए गए। बृहस्पतिवार तक जिले में करीब 3200 लोगों ने आवेदन किया है जबकि अंतिम संख्या 4500 के पार चली गई है।
विज्ञापन


-

भीषण गर्मी में पांच घंटे तक लाइन में खड़े रहे आवेदक

भीषण गर्मी के बीच युवाओं को आवेदन पत्र जमा कराने के लिए चार से पांच घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। सुबह दस बजे से पहले ही कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं जो दिनभर बनी रहीं। तापमान बढ़ने के बावजूद युवा सड़क के दोनों ओर पसीने से तरबतर होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

योग्यता के आधार पर बोनस अंक

इस बार भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बजाय शैक्षणिक योग्यता और अन्य उपलब्धियों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक योग्यता के साथ एनसीसी, एनएसएस, भारी वाहन चालक लाइसेंस और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर अधिकतम पांच बोनस अंक निर्धारित किए गए हैं।


-

किस जिले के कितने पद

नैनीताल - 155

यूएस नगर - 80

बागेश्वर - 17

चंपावत - 16

-

भर्ती के लिए आवेदन करने वालों में पीएचडी और बीटेक डिग्रीधारी युवाओं से लेकर दसवीं पास तक के अभ्यर्थी शामिल हैं। छह जून से आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के साथ शारीरिक दक्षता एवं नापजोख की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रतिदिन लगभग 300 अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने का लक्ष्य रखा गया है। - एलएम जोशी, मंडलीय कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed