फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Question bank will be uploaded on website by October

अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे प्रश्न बैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Question bank will be uploaded on website by October
रामनगर बोर्ड में आयोजित कार्यशाला में मंचासीन अपर सचिव बीएसएस रावत, उप सचिव सीपी रतूड़ी। अमर उज? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के एनेक्सी सभागार में प्रश्न बैंक निर्माण को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें बीईओ और मास्टर ट्रेनरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सितंबर के अंत तक जिलों से प्रश्न बैंक बोर्ड को मिलेंगे और अक्तूबर में बोर्ड प्रश्न बैंक को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयारी के लिए प्रश्न बैंक बनाने के लिए कार्यशाला सचिव डॉ. नीता तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सचिव ने प्रश्न बैंक निर्माण को गंभीरता से लेते हुए इसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने प्रश्न बैंक निर्माण की महत्ता, प्रक्रिया, इससे होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए इसके लिए विभिन्न विषयों के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की मदद लेने को कहा।
विज्ञापन

शोध अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट ने स्लाइड के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया। कार्यशाला में आए 13 जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं 26 मास्टर ट्रेनर से कहा गया कि वह जिला स्तर पर सितंबर में बोर्ड को हर विषय के प्रश्न बैंक बनाकर बोर्ड को देंगे। अक्तूबर में इन प्रश्न बैंक को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी इन प्रश्न बैंक के माध्यम से अपनी तैयारी कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। हाईस्कूल के सात और इंटरमीडिएट के 14 विषयों के प्रश्न बैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में अपर सचिव नवीन पाठक, संयुक्त सचिव केके वाष्णेय, उपसचिव सीपी रतूड़ी, शोध अधिकारी मनोज पाठक, दरपान सिंह रौतेला, विजय शेखर बलौदी, मनीष सुयाल, यशवंत नेगी, हरीश गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed