{"_id":"6a10b337c0330b5896093bf4","slug":"quench-hunger-or-thirst-a-single-tap-in-kichha-is-a-battleground-kitchha-news-c-242-1-rdp1025-141849-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेट की आग बुझाएं या प्यास? किच्छा में एक नल के भरोसे जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेट की आग बुझाएं या प्यास? किच्छा में एक नल के भरोसे जंग
Sat, 23 May 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 23 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। एक तरफ जहां आसमान से बरसती आग और 41 डिग्री पारे ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं नगर के वार्ड 17 (पुरानी बरेली रोड) के करीब 200 परिवार इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि यहां के दिहाड़ी मजदूरों को अपने परिवार का पेट पालने के लिए काम पर जाने से ज्यादा चिंता शाम को पीने का पानी जुटाने की सताती है। पानी के चक्कर में कई बार मजदूरों को अपनी दिहाड़ी तक छोड़नी पड़ रही है।
इस बस्ती के लोग पीने के पानी के लिए सड़क किनारे लगे एकमात्र स्टैंड पोस्ट (सरकारी नल) पर निर्भर हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक नल में सिर्फ शाम के समय करीब 7 बजे पानी आता है लेकिन पानी आने से घंटों पहले ही वहां बर्तनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पहले नंबर पर बाल्टी लगाने की होड़ में अक्सर लोगों के बीच नोकझोंक और गुत्थमगुत्था होने की नौबत आ जाती है। संवाद
वार्डवासियों की जुबानी, बदहाली की कहानी
- सुबह और शाम को बमुश्किल एक-एक घंटे पेयजल आपूर्ति होती है जो इस भीषण गर्मी में 200 परिवारों के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रवीण सेन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
- पानी आने का समय इतना कम है कि हर रोज कई लोगों को खाली बर्तन लेकर ही वापस लौटना पड़ता है। एक घंटे में सभी को पानी मिलना नामुमकिन है। - बिलकीस, स्थानीय निवासी
- हम लोग सालों से इसी एक नल के भरोसे जिंदगी काट रहे हैं। हर साल गर्मी में हमारी समस्या दोगुनी हो जाती है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। - बाबू राम, स्थानीय निवासी
कनेक्शन लें लोग, स्टैंड पोस्ट पर पाबंदी है
शासन स्तर से स्टैंड पोस्ट (सरकारी नल) देने पर फिलहाल पाबंदी लगी हुई है। जल संस्थान मात्र 125 रुपये के मामूली शुल्क में घरेलू पानी का कनेक्शन दे रहा है। लोगों को कनेक्शन के लिए आगे आना चाहिए। - अनस, जेई, जल संस्थान, किच्छा
जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा
- जल संस्थान के अधिकारियों से इस संबंध में पूरी जानकारी मांगी गई है। इस भीषण गर्मी में किसी भी नागरिक को पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराया जाएगा। - गौरव पाण्डेय, एसडीएम, किच्छा
विधायक मद से लगवाएंगे स्टैंड पोस्ट
- पुरानी बरेली रोड क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बेहद गंभीर है। मैं खुद जल्द ही क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करूंगा और किसी न किसी सरकारी मद से वहां स्टैंड पोस्ट (नल) लगवाने का काम करूंगा। - तिलक राज बेहड़, विधायक, किच्छा