फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PWD got six crores for 10 roads

Nainital News: लोनिवि को 10 सड़कों के लिए मिले छह करोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
PWD got six crores for 10 roads
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग को मार्च आखिर में पांच राज्य योजना के तहत छह किमी सड़क के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों पर जल्द ही डामरीकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से इसके टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। चार अप्रैल को यह साइड पर उपलब्ध होंगे। लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले नगर निगम क्षेत्र में पांच करोड़ से अधिक की सड़कों के टेंडर करा लिए गए हैं। अप्रैल से सड़कों पर हाटमिक्स और डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



इन प्रमुख सड़कों को मिली धनराशि
- ग्राम बेड़ा पोखरा में बची राम सुयाल, दयाकिशन सुयाल, पीतांबर व रामपुर रोड से किशन सिंह, मदन सिंह आदि के घरों को जाने वाले मार्ग का डामीकरण, लंबाई 525 मीटर
विज्ञापन

- चांदनी चौक घुड़दौड़ा में सुमित कालोनी व भगत जनरल स्टोर से पहले जगदंबा कालोनी की ओर के घरों को जाने वाली सड़क, लंबाई 700 मीटर।
- ग्राम बजवालपुर में खीमानंद सुयाल व मनोज कोठारी, भूप्पी आदि के घरों को जाने वाले मार्ग का डामरीकरण, लंबाई 775 मीटर।
- हरिपुर जमन सिंह में नवीन सिंह नेगी, चंदन सिंह व पारेश्वर नेगी आदि के घरों को जाने वाले मार्ग का डामीकरण, लंबाई 550 मीटर।
- चांदनी चौक भगीरथ में त्रिभुवन उपाध्याय, जमर सिंह शाह आदि, चांदनी चौक गरवाल में जमर सिंह परगाई आदि के घरों को जाने वाले मार्ग का डामीकरण, लंबाई 850 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed