फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Putting political posts in social media was heavy for the CO

सोशल मीडिया में राजनीतिक पोस्ट डालना सीओ को पड़ा भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Putting political posts in social media was heavy for the CO
भीमताल (नैनीताल)। सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालना भवाली-भीमताल के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सीओ प्रमोद साह का तबादला एक सप्ताह पूर्व चमोली जिले के गोपेश्वर के लिए किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर अब सीओ के अचानक हुए तबादले को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी तबादले को लेकर अचंभित हैं।

आरोप है कि सीओ प्रमोद साह की ओर से एक सप्ताह पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डाली गई थी। हालांकि अब उनके सोशल मीडिया पर वह पोस्ट दिखाई नहीं दे रही लेकिन उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सीओ की पोस्ट को पुलिस नियमावली का उल्लंघन मानते हुए उनका तबादला गोपेश्वर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद साह की ओर से सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से उनका तबादला गोपेश्वर के लिए किया गया है।
- डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed