{"_id":"a6093f9952da63218acb925b48b02d6b","slug":"pursued-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांठ और आसपास से खदेड़े अतिक्रमणकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांठ और आसपास से खदेड़े अतिक्रमणकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Sun, 24 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत ने शनिवार को अभियान चलाते हुए डांठ एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग स्थल और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर ठेले लगाने वालों को हटवाया। अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए पुलिस की मदद ली गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यदि फिर से अतिक्रमण किया गया तो अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डांठ एवं पार्किंग स्थल में काफी समय से कई लोगों ने अतिक्रमण कर राजमा चावल और मैगी के ठेले लगाए हुए हैं। इनमें कुछ तो स्थानीय हैं, जबकि अधिकांश यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले हैं। हर साल डांठ में ठेलों की संख्या बढ़ती जाती है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी तो डीएम के निर्देश पर उक्त ठेलों को हटा दिया गया था, लेकिन बाद में अतिक्रमणकारी फिर से अपनी जगह में आ गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को नगर पंचायत के ईओ पान सिंह बोहरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सभी ठेले वालों को वहां से हटाया गया और उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की भी हिदायत दी गई। इस दौरान नगर पंचायत के अनिल इटनी, किशन सिंह नयाल समेत उपनिरीक्षक मनोहर सिंह पांगती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन