फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   purple army Kedarpuri QR Code

Nainital News: बैंणी सेना मारेगी मैदान या केदारपुरी का क्यूआर कोड रहेगा नंबर वन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
purple army
Kedarpuri QR Code
हल्द्वानी। उत्तराखंड से हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना और नगर पंचायत केदारपुरी का पानी की बोतल में क्यूआर कोड लगाने का कांसेप्ट देशभर के निकायों से चयनित 50 बेस्ट प्रेक्टिस में कौन प्रथम और कौन द्वितीय रहेगा इसका फैसला शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक इसके लिए वोटिंग हुई। रात आठ बजे तक नगर पंचायत केदारपुरी की प्रेक्टिस को 49 हजार और हल्द्वानी नगर निगम की प्रैक्टिस को 48500 वोट मिल चुके हैं। दोनों निकाय प्रथम स्थान पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी नगर निगम के प्रोजेक्ट बैंणी सेना का चयन भारत के सभी निकायों से चयनित 50 बेस्ट प्रेक्टिस में किया गया था। इसे एसडब्ल्यूएम के बेस्ट सेनिटेशन सॉल्यूशन की श्रेणी में रखा गया है। भारत सरकार के प्लेटफॉर्म पर सिटिजन वोट के लिए इन सभी कांसेप्ट को लाइव किया गया है। वर्तमान वर्ष का बेस्ट प्रोजेक्ट बनाने के लिए लोगों को 22 जून की रात 12 बजे तक वोट करना था। बृहस्पतिवार तक प्लेटफॉर्म से प्राप्त अपडेट के अनुसार नगर पंचायत केदारपुरी का प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट 49654 वोट के साथ पहले स्थान और बैंणी सेना प्रोजेक्ट 48500 दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शुक्रवार को फैसला आ जाएगा, तभी पता चलेगा कि कौन नंबर वन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article