{"_id":"580a69564f1c1b726b7062ea","slug":"punjab-khanna-club-volleyball-competition-was-won-by-the-all-india","type":"story","status":"publish","title_hn":" खन्ना क्लब पंजाब ने जीती अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना क्लब पंजाब ने जीती अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबाल क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता खन्ना क्लब पंजाब के नाम रही। खन्ना क्लब ने यूपीसीएल उत्तराखंड को 3-0 से पराजित किया। विजेता और उपविजेता टीमों को कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक विद्यालय मैदान में आयोजित अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खन्ना क्लब पंजाब और यूपीसीएल के बीच हुआ। पहला सेट खन्ना क्लब ने 24-21 से जीता। दूसरा सेट भी खन्ना क्लब ने 25-20 से जीता। तीसरे सेट में भी खन्ना क्लब ने 25-22 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। संचालन रिंपी बिष्ट, ललित चुफाल और हेम दुम्का ने किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का, उमेश कबडवाल, महेश दुम्का, हेमवती नंदन दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, हेम दुम्का, रमेश तिवारी, जीवन कबडवाल, राजेंद्र बिष्ट, शंकर भंडारी, ख्यालीराम पांडे, जीवन तिवारी, चंद्र बल्लभ खोलिया, भास्कर भट्ट, भुवन भट्ट, कमलेश काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन