{"_id":"5743516d4f1c1b0420690b17","slug":"punish-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केके बोरा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केके बोरा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 24 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों को सजा दो
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। ट्रेड यूनियन नेता केके बोरा पर रुद्रपुर में हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों ने जुलूस निकाला। साथ ही, एक ज्ञापन सीएम को भेजा। प्रगतिशील सांस्कृतिक परिषद से निकला जुलूस प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुरानी तहसील पर आकर जनसभा में तब्दील हुआ। जहां वक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमला सुनियोजित था। जनसभा के पश्चात एसडीएम के मार्फत सीएम को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमला बधानी, व्यापारी नेता मनमोहन अग्रवाल, कर्मचारी संगठन के नवेंदु मठपाल, नवीन घिल्डियाल, रजनी भट्ट, ललित उप्रेती, मुनीष कुमार, सुरेंद्र लाल, महेश जोशी, गोपाल असनोड़ा, ललित रावत, केसर राणा, गिरीश मैंदोला, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन