फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Puffy smugglers forest fire personnel, ran

तस्करों ने वन कर्मियों पर झोंके फायर, भागे

Tue, 21 Apr 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी Updated Tue, 21 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
गदगदिया रेंज के गश्ती दल पर लकड़ी तस्करों ने फायर झोंक दिया। वन विभाग के गश्ती दल ने पेड़ों की आड़ में छुपकर अपनी जान बचाते हुए अन्य वन कमियों को घटना की सूचना दी। अन्य कर्मियों के आने पर खुद को घिरा देख तस्कर मौके पर एक तमंचा और बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन



डीएफओ सनातन ने बताया कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग की गदगदिया रेंज की उत्तरी पश्चिमी बीट में वन दरोगा अशोक कुमार टम्टा, वाचर शमशेर अली और दानू गश्त पर गए थे। टीम को सूचना मिली कि जंगल में पेड़ काटा जा रहा है। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें कुछ लोग दिखाई दिए। टीम ने जैसे ही उक्त लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन लोगों ने गश्ती टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन




टीम ने पेड़ों की आड़ में छुपकर तत्काल मामले की जानकारी फोन से अन्य वन कर्मियाें को दी। सूचना पर कुछ ही देर में राजेश खन्ना, डूंगर सिंह जीना, माधव राम सहित कई वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस पर खुद को घिरता देख तस्कर फायर करते हुए फरार हो गए। घटनास्थल से तस्करों का एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टम्टा ने बताया कि फायर करने वाले तस्करों में से एक की पहचान कर ली गई है। टम्टा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्हाेंने लिखित रिपोर्ट कालाढूंगी थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। इधर, रेंज अधिकारी उमेश आर्या ने कहा कि मामले से पुलिस के उच्चाधिकारियाें के संज्ञान में लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है, लिखित रिपोर्ट आने पर अवश्य कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed