{"_id":"5dd6f3198ebc3e54b639b68f","slug":"public-upset-due-to-drinking-water-crisis-haldwani-news-hld3649505144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जनता परेशान
विज्ञापन
मुखानी से दो नहरिया को जाने वाले मार्ग पर खड़ा टैंकर
जलसंस्थान तमाम दावों के बावजूद जजफ ार्म, सरस मार्केट और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज ट्यूबवेल से जुड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु नहीं कर सका है। इन तीनों स्थानों पर ट्यूबवेल की मोटर फुंकी होने के कारण विभिन्न कालोनियों और मोहल्लों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। गौला बैराज से फिल्टर प्लांट को पानी की सप्लाई होने के बावजूद जजफार्म समेत कई क्षेत्रों में फिल्टर प्लांट की आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो पा रही है।
जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट से होने वाली पानी की सप्लाई भी अभी पूरी तरह सही नहीं हो सकी है। इसके चलते कम से कम 15 हजार आबादी तीन दिन से पीने के पानी के लिए तरस रही है। जजफार्म निवासी हरीश चंद्र जोशी का कहना है कि जजफार्म में चार दिनों से पानी की एक-एक बूंद को तरस गए हैं पता नहीं ट्यूबवेल कब तक दुरुस्त होगा। उन्होंने शिकायत की कि दो दिनों से तो जलसंस्थान का टैंकर भी पानी बांटने इलाके में नहीं आया है। लोगों को मनमाने दामों पर निजी टैंकर मजबूरी में खरीदने पड़ रहे हैं। निजी टैंकर वाले 600 से लेकर 800 रुपये तक वसूल रहे हैं। जजफ ार्म के सभी ब्लाकों के अलावा सरस मार्केट से बद्रीपुरा समेत आसपास का इलाका और महिला डिग्री कालेज ट्यूबवेल खराब होने से नवाबी रोड एवं आसपास के क्षेत्र में पानी की किल्लत बरकरार है। जलसंस्थान कार्यालय में भी बृहस्पतिवार को जजफार्म के कई लोग शिकायत करने पहुंचे थे तथा अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना के नैनीताल मीटिंग में होने के कारण उनकी वार्ता नहीं हो सकी।
जल संस्थान के सहायक अभियंता एलएम पांडे से कई बार मोबाइल फोन से बात करने की कोशिश की गई मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि तीनों ट्यूबवेल की मोटरें ठीक करने का काम चल रहा है, ट्यूबवेल कब तक दुरुस्त होंगे, इस बारे में कोई बताने को तैयार नहीं हैं।