{"_id":"61d9dd6d8fa6122a4a72071b","slug":"public-programs-banned-till-16-haldwani-news-hld450397084","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 16 तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 16 तक रोक
विज्ञापन
हल्द्वानी में हीरा नगर स्थित उत्थान मंच में उत्तरायणी मेला समिति के पदाधिकारी व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने रविवार से जिले में सभी मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
डीएम ने बताया कि शासनादेश और आचार संहिता प्रभावी होने के कारण जिले में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में कहीं भी उत्तरायणी मेले का आयोजन नहीं होगा।
उत्तरायणी मेला स्थगित, सिर्फ दुकानें लगेंगी
हल्द्वानी। हीरा नगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी मेले की विधि-विधान से पूजा हो गई मगर मेला स्थगित कर दिया गया है। यहां सिर्फ व्यावसायिक गतिविधियां ही होंगी। समिति की बैठक में व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, भुवन जोशी, मुकेश शर्मा ,देवेंद्र तोलिया, हुकम सिंह कुंवर, एन बी गुणवंत, त्रिलोक बनोली आदि लोग मौजूद रहे। उधर, शैलेंद्र शैलेंद्र दानू और चंद्रशेखर परगाई की अगुवाई में 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व के कार्यक्रम भी स्थगित
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 356 वें प्रकाश पर्व को लेकर शनिवार और रविवार को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के जनरल सेकेट्री जगजीत सिंह में बताया कि कार्यक्रम अब गुरुद्वारे के अंदर कोरोना नियमों का पालन करते हुए सीमित रूप में किए जाएंगे।
जिले की सीमाएं होंगी सील, आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी
सीमाओं पर एंटीजन कोविड जांच भी होगी
हल्द्वानी। कोविड और चुनाव को देखते हुए जिले की सभी सीमाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि राज्य में आने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की एंटीजन जांच भी होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हल्दूआ, टांडा, गडप्पू और लालकुआं में बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच शुरू कर दी है।