फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public participation is essential in rail safety: ADRM

रेल सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी : एडीआरएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Public participation is essential in rail safety: ADRM
लालकुआं। इज्जतनगर मंडल ने मैत्री सामुदायिक केंद्र में रेल सुरक्षा और स्थानीय निकायों की भूमिका पर एक संवाद आयोजित किया। इसमें बरेली सिटी, लालकुआं, भोजीपुरा और पीलीभीत से 60 से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह आयोजन मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ। मनोज कुमार ने इज्जतनगर मंडल में मैन रनओवर, केटल रनओवर और बच्चों की ओर से पत्थरबाजी जैसी प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रेलवे को सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संवाद का उद्देश्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में समन्वय और आम जनता में जागरूकता बढ़ाना है। एमआरओ और सीआरओ से जुड़ी घटनाओं को वीडियो-चित्रों से दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वरिष्ठ मंडल इंजीनियर भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी डॉ. हरीश तोलिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अरिजित सिंह, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद भुवन पांडे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed