{"_id":"59f39d284f1c1b6e548b95b3","slug":"public-cultural-programs-smoke-in-lake-carnival","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक कार्निवाल में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक कार्निवाल में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
लेक कार्निवाल में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा, के बीच मशकबीन की धुन और हुड़के की थाप पर नाचते, करतब दिखाते छोलिया कलाकारों की प्रस्तुति से तीन दिनी लेक कार्निवाल का शुक्रवार को आगाज हो गया। कार्निवाल का शुभारंभ पूर्व सीएम और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और सांस्कृतिक शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर कोश्यारी ने कहा कि बदलते दौर में हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए उसे नई पीढ़ी के सुपुर्द करना होगा, तभी हम सांस्कृतिक और विरासत को बचा पाएंगे। इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विहान सांस्कृतिक मंच अल्मोड़ा के कलाकारों, जीजीआईसी भीमताल और शिशु मंदिर के बच्चों ने रामलीला मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर, माउंट एलवर्न स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती पांडेय कन्या इंटर कॉलेज, इंडियन मॉर्डन स्कूल, लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज, बिड़ला संस्थान, एबीवीपी, पूरन बारा की छोलिया टीम, विहान सांस्कृतिक दल, राम सेवक मंडली, आयोजक मंडल आदि ने रामलीला मैदान से डांठ तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने होली नृत्य, राजस्थानी कालबेलिया नृत्य, पंजाबी, बंगाली, छोलिया नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल डब्बू, ध्रुव रौतेला, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरीश चंद्र सिंह रौतेला, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला, मुक्ता खड़का, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, बीना देवराड़ी, देवकी पांडे आदि थे।
फोटो
कार्निवाल को सांस्कृतिक मानचित्र में शामिल करेंगे : पंत
भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार शाम यहां लेक कार्निवाल भीमताल के द्वितीय सत्र के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्निवाल को प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में शामिल कर शासन स्तर पर इस आयोजन के लिए आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए डांठ में मुख्य मंच बनाया गया है। इस मंच से वित्त मंत्री पंत ने प्रदेश की आर्थिक हालातों की जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयास सराहे। उन्होंने कहा कि पर्यटन व्यवसाय राज्य के राजस्व में अहम भूमिका निभाता है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने वित्त मंत्री से भीमताल में पार्किंग बढ़ाने, भीमताल के आसपास की झीलों के सुंदरीकरण की मांग की। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए गए। बिड़ला विद्यालय हल्द्वानी की शिक्षिका बीना जोशी हर्षिता की पुस्तक झनकार का भी अतिथियों ने विमोचन किया। विहान सांस्कृतिक मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने ईश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए कुमाऊंनी, गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सारेगामापा के सेमीफाइनल तक पहुंचे भीमताल के डाकबंगला क्षेत्र निवासी आसिफ खान के पुत्र जैद खान के अलावा प्रभाकर जोशी ने कई गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कुमाऊंनी गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने कुमाऊंनी गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरी। रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी था। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह नेगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत, महेंद्र वर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, देवेंद्र फर्त्याल, नितिन राणा, राहुल जोशी, सौरभ रौतेला, दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक, जितेंद्र बिष्ट आदि थे।
-------- फोटो