फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public breathtaking promise we show by developing Indira

लोक लुभावने वायदे नहीं हम विकास करके दिखाएंगे : इंदिरा

Sat, 16 May 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 16 May 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Public breathtaking promise we show by developing Indira

नगर निगम इंटर कालेज काठगोदाम में विधायक निधि 15 लाख की लागत से नवनिर्मित रामलीला भवन एवं मंच का वैदिक मंत्रों के बीच क्षेत्रीय विधायक एवं वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने लोकार्पण किया।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि हम न तो लोक लुभावने वायदे करते हैं और न ही घोषणाएं। अकेले हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग एक हजार करोड़ के विकास कार्य प्रारंभ हो गए हैं, जो जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि काठगोदाम में लगभग 70 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है, लेकिन भवन एवं मंच न होने के कारण कलाकारों एवं दर्शकों को काफी कठिनाई होती थी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर इस मंच व भवन का निर्माण विधायक निधि से कराया गया है। कार्यक्रम में गणेश राणा को कांग्रेस में शामिल करने की घोषणा वित्तमंत्री ने की। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री जया बिष्ट, राधा चौधरी, पान सिंह बिष्ट, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद जोशी, आनंद कुंजवाल, महेश राणा, बहादुर सिंह, राजू थापा, नवी मियां, असगर अली, शकुंतला देवी, रमा शर्मा, सोनू, किशन पलडिया, बिहारी लाल, विमल दुबे, गीता भट्ट, नीरू, रेखा जोशी, भगवती जोशी, केशर जहां, बब्लू भाई, रवि कनौजिया, गणेश थापा, प्रशांत राही, विजय पंत, मनोज सांगुडी, नवीण पांडे, मोहन बिष्ट आदि थे। संचालन कमल पपनै ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला मंच के उद्घाटन में महाभारत
हल्द्वानी। काठगोदाम शीशमहल रामलीला भवन एवं मंच के उद्घाटन कार्यक्रम में महाभारत हो गई। हुआ यह कि एक मंदबुद्धि युवक को कुछ लोगों ने यह समझा दिया कि उसके सहयोग का कोई नाम तक नहीं ले रहा है तथा दूसरे लोग श्रेय लेने में लगे हैं।

बस इसी बात से यह युवक क्षुब्ध हो गया और पहले तो उसने अपनी नाराजगी वित्तमंत्री के समक्ष जताई, इसके उपरांत जब वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश इलेक्ट्रानिक मीडिया को इंटरव्यू दे रहीं थीं कि तभी पास ही खड़े पार्षद को उसने थप्पड़ जड़ दिया। यह देख पार्षद का चेहरा गुस्से से तमतमा गया मगर मंत्री की वजह से कुछ नहीं कहा। वित्तमंत्री के जाने के बाद पार्षद के समर्थकों ने युवक को पकड़ कर धुन दिया।


मौके पर मौजूद काठगोदाम पुलिस ने पुलिसकर्मियों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह पुलिस से भी भिड़ गया। इस पर एसओ काठगोदाम नरेंद्र चौहान ने युवक को जीप में डालकर थाने भेज दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों को बुलाकर युवक को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे एक निजी संस्था में दाखिल भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed