फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public anger erupts in Rajpura over the mistreatment of a woman in the presence of police and the drug trade

हल्द्वानी: पुलिस के सामने महिला से अभद्रता, नशे के कारोबार के विरोध में राजपुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

Sun, 23 Aug 2026 10:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 23 Aug 2026 10:43 AM IST
सार

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में मादक पदार्थों की कथित बिक्री से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही एक महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई।

विज्ञापन
Public anger erupts in Rajpura over the mistreatment of a woman in the presence of police and the drug trade
राजेंद्र नगर में बड़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ चौकी में शिकायत करते स्थानिय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा इलाके के लोगों ने शनिवार को मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर चौकी का घेराव किया। वहीं राजपुरा की ही रहने वाली महिला जब पुलिस लेकर उस मकान पर लेकर पहुंची जहां मादक पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होती है, तब वहां मौजूद लोगों ने उनसे पुलिस के सामने ही अभद्रता कर डाली। आरोप है कि पुलिस खड़े-खड़े देखती रही लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस लोगों को शांत करा पाई।

विज्ञापन

कांग्रेस यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बताया कि वह राजपुरा के लोगों संग मिलकर लंबे समय से क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री के विरोध में अभियान चला रहे हैं। शनिवार को जब लोग चौकी पहुंचे तब पुलिस के पूछने पर ही क्षेत्रीय महिला पुलिसकर्मियों को लेकर उस मकान पर पहुंची जहां मादक पदार्थों की बिक्री करने की बात कही जाती है। इसके बाद उस मकान से दो लोग निकले और महिला से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि अभद्रता मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed