फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Provide benefits of schemes to industry friends: CDO

उद्योग मित्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : सीडीओ

Thu, 29 May 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits of schemes to industry friends: CDO
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ अनामिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक हुई। सीडीओ ने उद्योग मित्रों की समस्याओं का निराकरण और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के सुझाव मांगे। उद्योग केंद्र की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत पांच इकाइयों के ब्याज उपादान के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता ने बजूनिया हल्दू-पतलिया से कोटाबाग को वैकल्पिक मार्ग, सूर्या गांव सातताल मोटर मार्ग निर्माण, ग्राम हरिपुर मोतिया सम्पर्क मार्ग को मरम्मत कराने, कोटाबाग में स्थित इकाइयों में बिजली की अनियमतता, भीमताल स्थित आणु नाले के दिशा परिवर्तन के संबंध, डालाकोटी पेंट एंड कैमिकल्स की ओर से जीएसटी नियमावली के अनुसार इनपुट क्रेटिड का लाभ, इकाई वरदान मिनरल्स के विद्युत भार बढ़ाने आदि लंबित बिंदुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने संबंधित विभाग से कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी विभाग लंबित कार्यों और उनकी प्रगति से 10 दिन के भीतर अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि कार्य और योजना में किसी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य होने चाहिए। उद्योग मित्रों ने भीमताल सिडकुल में बिजली कटौती, सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था में सुधार, लोकल सेल के लिए डिस्प्ले यूनिट, सेल यूनिट और कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन आदि की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हिमालयन चैंबर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष रमेश बिंजोला, सदस्य प्रीति सागर, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, एआरटीओ बीके सिंह, अनिल, अमित बाजपेयी, ईई रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

अलग-अलग मद में पास हुई धनराशि
महिला उद्यमियों ने विशेष प्रोत्साहन योजना ब्याज उपादान के लिए 4,72,106 रुपये, विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2008 के संशोधित-2011 विद्युत उपादान में 9,70,690 रुपये, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम नीति-2015 ब्याज उपादान में 2,03,97,818, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम नीति-2015 विद्युत उत्पादन में 1,75,08,220, लघु एवं मध्य उद्यम नीति-2015 परिवहन उत्पादन में 1,40,00,000 रुपये अलग-अलग मदों में पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed