फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Provide beds, blankets, and hot water in the night shelters.

Nainital News: रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल और गर्म पानी दें

Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Provide beds, blankets, and hot water in the night shelters.
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले की सभी निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रियों व राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रैन बसेरों में यात्रियों के लिए कंबल और गर्म पानी जैसी सुविधा भी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में डीएम रयाल ने कहा कि पौष का महीना शुरू होने के बाद से ठंड लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी के नगर आयुक्त समेत सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को रैन बसेरों की स्थिति में सुधार कराने, यात्रियों के लिए बिस्तर, कंबल और गर्म पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के सवाल पर डीएम ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने, वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों मेें गश्त बढ़ाने, जंगलों से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग दुरुस्त कराने आदि निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि क्रिसमस और थर्टी फस्ट को देखते हुए होटल कारोबारियों से रेट लिस्ट को सार्वजनिक करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed