फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest in Nainital against neet paper leak

नैनीताल में भी गरजा नीट पेपर लीक का मुद्दा: छात्र-अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Fri, 24 Jul 2026 11:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 11:08 PM IST
सार

नैनीताल में नीट पेपर लीक और दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों, अधिवक्ताओं व नागरिकों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Protest in Nainital against neet paper leak
दिल्ली में पेपर लीक के विरोध के समर्थन में नैनीताल में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को नैनीताल में भी विरोध की आवाज बुलंद हुई। छात्र, अधिवक्ता और नागरिक बीएम शाह ओपन एयर थिएटर में एकत्र हुए और सभा के बाद शांतिपूर्ण मार्च निकालते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेपर लीक पर प्रभावी रोक और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की ।

विज्ञापन


शुक्रवार को विरोध के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों या कंपनियों पर पहले पेपर लीक के आरोप लग चुके हैं, उन्हें संवेदनशील परीक्षाओं की जिम्मेदारी दोबारा नहीं दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक मामलों में दोषियों को समय पर सजा नहीं मिलने से ऐसे अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पूरी तरह छात्र नेतृत्व वाला आंदोलन है। छात्रों के आग्रह पर नैनीताल हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी सहयोग का निर्णय लिया। इस दौरान राजीव लोचन साह, कैलाश जोशी, सुभाष जोशी, खुर्शीद, पवन कुमार, दिनेश उपाध्याय, अभिषेक कुमार व शिखा रावत, समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed