फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest by pensioners of enterprises demanding increase in pension amount

Nainital News: पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग पर उपक्रमों के पेंशनरों का धरना प्रदर्शन

Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Protest by pensioners of enterprises demanding increase in pension amount
हल्द्वानी के ईपीएफ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के सदस
हल्द्वानी। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रमों व निगमों से सेवानिवृत्त पेंशनरों ने शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित पीएफ कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारी न्यूनतम पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपये कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के सेवाकाल के दौरान उनसे चार सौ से लेकर 1250 रुपये तक की धनराशि प्रति माह सामाजिक सुरक्षा के नाम से अंशदान के रूप में काटी जाती रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में उन्हें औसतन 1170 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। इतनी कम धनराशि में वृद्धि दंपती का गुजारा कर पाना मुश्किल होता है। उन्होंने एक स्वर से न्यूनतम पेंशन की धनराशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये कराने और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिलाने की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पीएफ आयुक्त के माध्यम से श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी न हुई तो वह जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वालिया, गणेश मेलकानी, ब्रजमोहन सिजवाली, मधुसूदन लोहनी, लीला बोरा, पान सिंह नेगी, कैलाश गुरूरानी, सत्यप्रकाश आदि शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed