फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest against the increase in the price of cooking gas

Nainital News: रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against the increase in the price of cooking gas
नैनीताल/कालाढूंगी/रामनगर। केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क पर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही भाजपा सरकार ने आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। एक तरफ जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है और सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र के इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है। यहां सभासद अंकित चंद्रा, शिवम बजाज, सिद्धार्थ टंडन, अमन रोहित तिवारी, मनोज, गोपाल बिष्ट, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। उधर कालाढूंगी में भी कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में कालाढूंगी मुख्य बस स्टैंड पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिपं सदस्य अर्णव कंबोज, नीरज तिवारी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, दीप चंद्र सती, भोला भट्ट आदि रहे। रामनगर स्थित रानीखेत रोड पर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। इस दौरान भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, अनिल अग्रवाल खुलासा, ललिता उपाध्याय, भुवन पांडे, जावेद खान, नजाकत अली, मोइन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed