फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prostitution caught in Haldwani's spa center

हल्द्वानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Prostitution caught in Haldwani's spa center
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पनचक्की के पास एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम ने तीन पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा है। सेंटर से पुलिस दो महिलाओं को बचाया। इस दौरान पुलिस को कई चैट (सोशल मीडिया) मिले हैं, इसमें बाहर और नैनीताल जिले से जुड़े मोबाइल नंबर भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि पनचक्की के पास एक स्पा सेंटर में गड़बड़ी के संबंध में सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारने की कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। कार्रवाई के दौरान मोबाइल नंबर में कई चैट मिले, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि झारखंड की दो महिलाओं को बचाया गया है, दोनों को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया था। मोबाइल में मिले नंबर के मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पांच लोगाें के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना है कि सेंटर में अनैतिक गतिविधियां मिलीं हैं। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।
युवतियों के भेजे जाते थे फोटोग्राफ
हल्द्वानी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया चैट के जरिए स्पा सेंटर से जुड़े और अन्य लोगों में बातचीत होती थी। पहले कोड में बात होती थी फिर युवतियों के फोटोग्राफ भेजे जाते थे। चैट में संदिग्ध बातों का पता चला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि सेंटर से 25 महिलाएं जुड़ी हुई थीं। स्पा सेंटर का अच्छा खासा किराया भी दिया जा रहा था।

कई सेंटरों पर हो चुकी कार्रवाई
हल्द्वानी। शहर में बीते चार महीनों में करीब दस स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने पिछले महीने हाइडिल गेट के पास स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed