फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Proposals worth Rs 21 crore 79 lakh sent to reduce human-wildlife conflict

Nainital News: मानव वन्यजीव संघर्ष कम करने को 21 करोड़ 79 लाख के प्रस्ताव भेजे

Sun, 24 Dec 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 21 crore 79 lakh sent to reduce human-wildlife conflict
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र भेजकर मानव वन्यजीव संघर्ष से होने वाली घटनाओं की रोकथाम एवं न्यूनीकरण उपायों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मद में मिलने वाली धनराशि का उपयोग सोलर फेंसिंग, सुरक्षित कॉरिडोर निर्माण, ऊर्जा चलित तारबाड़ और विद्यालयों की सुरक्षा आदि कार्यों पर किया जाएगा। बताया कि कुल 21 करोड़ 79 लाख 22 हजार 440 रुपये के प्रस्ताव उपलब्ध कराए हैं। डीएम ने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष से होने वाली क्षति को कम करने के लिए निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर और सभी प्रभागीय वनाधिकारियों से एसडीएमएफ के प्रावधानों के तहत प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि हल्द्वानी वन प्रभाग में संवेदनशील वन क्षेत्रों में सोलर फेंसिग व लाइट आदि के लिए 75 लाख, तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में भाखड़ा व गदगदिया रेंज में सोलर फेंसिंग, हाथी दीवार, खाई निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 77 लाख 53 हजार 800, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में गौला रेंज में वनों की सुरक्षा, अवैध खनन की रोकथाम आदि के लिए 55 लाख 47 हजार 640, नैनीताल वन प्रभाग में सोलर फेंसिंग, लाइट व दीवार निर्माण के लिए 17 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये और रामनगर वन प्रभाग के लिए 48 लाख 51 हजार रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed