फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Property dealer cheats army personnel of Rs 11 lakh in the name of land registry in haldwani

Haldwani: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर सैन्यकर्मी से ठग लिए 11 लाख, कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 16 Sep 2024 10:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

आरटीओ रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने बागेश्वर निवासी सैन्यकर्मी से जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 11 लाख रुपये ठग लिए। कुमाऊं कमिश्नर के आदेश पर मुखानी पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर आनंद सिंह डसीला के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Property dealer cheats army personnel of Rs 11 lakh in the name of land registry in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी आरटीओ रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने बागेश्वर निवासी सैन्यकर्मी से जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 11 लाख रुपये ठग लिए। कुमाऊं कमिश्नर के आदेश पर मुखानी पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर आनंद सिंह डसीला के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में पपोली बागेश्वर निवासी हिमांशु पपोला ने बताया कि वह चार कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात हैं। फरवरी 2023 में प्रॉपर्टी डीलर आनंद सिंह डसीला ने उन्हें आरटीओ रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी में 1250 स्क्वयर फीट का प्लॉट दिखाया। बयाने के तौर पर उसे दो लाख 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में शेष आठ लाख 50 हजार रुपये और भुगतान किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, दंपती में कहासुनी की बात आ रही सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्री का वादा आरोपी ने किया। छुट्टी न मिलने की वजह से सैन्यकर्मी तय तारीख पर हल्द्वानी नहीं पहुंच सका। अक्तूबर 2023 में छुट्टी पर आने के बाद भी आरोपी ने दो बार बागेश्वर से बुलाया लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। सैन्यकर्मी ने इसकी शिकायत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की। कमिश्नर रावत ने मुखानी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed