फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman body found hanging under suspicious circumstances in haldwani

Haldwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, दंपती में कहासुनी की बात आ रही सामने

Mon, 16 Sep 2024 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:38 AM IST
सार

मुखानी क्षेत्र में एक महिला शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी पहुंचाया।

विज्ञापन
Woman body found hanging under suspicious circumstances in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक महिला शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मोहन सती अपनी रिश्तेदार मुखानी क्षेत्र के ब्लॉक स्थित भगवानपुर निवासी हेमा पंत (40) के घर पहुंचे। घर का दरवाजा और चैनल का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे की तरफ बढ़े तो हेमा का शव चौखट के ऊपर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- आरोपी पूर्व सैनिक बोला: सास-ससुर मांग रहे थे मेरा बड़ा बेटा, नहीं दिया तो पत्नी के साथ मिलकर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया कि हेमा के पति योगेश लामाचौड़ में कैंटीन चलाते हैं। मोहन सती की सूचना पर योगेश तुरंत घर पहुंचे। कुछ ही देर में मुखानी पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। घटना के बाद से महिला के दोनों बेटों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी में कहासुनी होने की बात सामने आई है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि अब तक कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed