फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Promotion of forest guards on the lines of Himachal

हिमाचल की तर्ज पर हो वन रक्षकों की पदोन्नति

Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो,हल्द्वानी Updated Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Promotion of forest guards on the lines of Himachal
वन फील्ड अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वन फील्ड अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की रविवार को पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी वन रक्षकों की पदोन्नति सीधे डिप्टी रेंजर के पद पर करने साथ ही डिप्टी रेंजर के पदों को सीधी भर्ती के बजाए केवल पदोन्नति से भरने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार विभाग में अधिकारियों की तो फौज खड़ी करते जा रही है, लेकिन कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसे महासंघ बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों व वन विभाग के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पवार की अध्यक्षता एवं वन रक्षक संघ के क्षेत्रीय मंत्री बृज मोहन रावत के संचालन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि महासंघ के संरक्षक कैलाश चंद्र सुयाल थे। वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के ढांचे में वन दरोगा का पद नहीं है, वहां वन रक्षक की पदोन्नति सीधे डिप्टी रेंजर के पद पर होती है। उत्तराखंड में वनों की भौगोलिक स्थिति हिमाचल प्रदेश के समान है, इसलिए उत्तराखंड में भी हिमाचल का ढांचा लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फील्ड का कर्मियों को पुलिस विभाग की तरह पौष्टिक आहार, अतिरिक्त वेतन तथा जोखिम भत्ता देना चाहिए। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री रणजीत सिंह थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडे, सहायक वन अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र मोहन कोठारी, वीरेंद्र पांडे, अनिल पंवार, देव सिंह शाही आदि कर्मचारी थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed