फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prohibition on announcement of election results of Medical Council of India

भारतीय चिकित्सा परिषद के चुनाव परिणाम की घोषणा पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on announcement of election results of Medical Council of India
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने भारतीय चिकित्सा परिषद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद 19 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि इससे संबंधित वाद की सुनवाई के निर्णय के बाद ही चुनाव परिणाम के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार यूनानी चिकित्सक हकीम फैजुद्दीन हक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि चुनाव परिषद की ओर से हर तीन वर्ष में चुनाव कराए जाते हैं। याचिका में कहा गया कि इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सक भाग लेते हैं। इनकी संख्या करीब 5000 है। याचिका में कहा गया कि चिकित्सा परिषद के चुनाव 1956 की नियमावली के क्रम में कराए जा रहे हैं, जो गलत है।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया कि इस चुनाव के तहत सदस्यों को पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। कई चिकित्सकों को दो-दो बैलेट मिले हैं, जबकि कई चिकित्सकों तक बैलेट पहुंचे ही नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से चुनाव की पारदर्शिता ठीक न होने के चलते इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने राज्य सरकार को 19 फरवरी को चुनाव परिणाम की घोषणा पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed