फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   prof. lalit tiwari became koota head for the third time

तीसरी बार कूटा के अध्यक्ष बने प्रो. ललित तिवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
prof. lalit tiwari became koota head for the third time
कूटा के अध्यक्ष बने प्रो.ललित तिवारी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के त्रिवार्षिक चुनाव में प्रो. ललित तिवारी को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष और डॉ. सुचेतन साह को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

मंगलवार को चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पपनै ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रो. ललित तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए डॉ. दीपक कुमार, महिला उपाध्यक्ष के लिए डॉ. दीपिका गोस्वामी ने ही नामांकन किया था। महासचिव पद के लिए डॉ. सुचेतन साह, उपसचिव पद के लिए डॉ. सोहेल जावेद, संविदा उपसचिव के लिए डॉ. प्रदीप कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. विजय कुमार ने पर्चा भरा था।
विज्ञापन

सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उन्होंने बताया कि डॉ. गगनदीप होती, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. मनोज धुनी और डॉ. पैनी जोशी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि कूटा शिक्षकों के हितों के लिए प्रयासरत रहेगा। सातवें वेतनमान और संविदा प्राध्यापकों को नियमितीकरण के प्रयास किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी जगदीश पपनै ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed