फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Production started in 153 industries of the district

जिले के 153 उद्योगों में उत्पादन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Production started in 153 industries of the district
हल्द्वानी। लॉकडाउन के बीच जिले में कड़े प्रतिबंधों के साथ औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में 153 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। इनसे करीब 5000 कर्मचारी सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। उद्योगों के उत्पादन कार्य में भी तेजी आने लगी है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) हल्द्वानी से जिले में 180 उद्यमी उत्पादन शुरू करने की अनुमति ले चुके हैं। लॉकडाउन के बाद सभी उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया था। इसके बाद आवश्यक सेवा से जुड़े और अन्य उद्योगों को छूट मिलने के बाद उद्योगों में उत्पादन ने रफ्तार पकड़ ली हैं। उद्योग शुरू करने की शर्तों के मुताबिक फिलहाल सीमित मानव संसाधन को लेकर उत्पादन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईसी हल्द्वानी के डाटा के अनुसार उद्योगों में उत्पादन शुरू होने पर करीब 5000 कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। वहीं सामान्य परिस्थितियों में जल्द ही कई और उद्योग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फिर से शुरू हुए उद्योगों में सबसे अधिक फूड और पैकेजिंग के उत्पादन से जुड़े हैं। अन्य सोप स्टोन, पीपीई, सैनिटाइजर, फार्मा/हर्बस, ऑटो पार्ट्स, डाटा प्रोसेसिंग आदि के प्रोडक्शन से जुड़े हैं।

- जिले में 180 उद्योगों को उत्पादन की अनुमति दे दी है। इनमें करीब 5000 कर्मचारी कार्यरत हैं, 153 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। डीएम नैनीताल के निर्देशानुसार उद्योग शुरू कराने के कार्य में तेजी लाई जा रही है। - विपिन कुमार, जीएम डीआईसी हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed