फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Procter stop procession altercation with chief

जुलूस रोकने पर चीफ प्राक्टर से नोकझोंक

Tue, 23 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 23 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Procter stop procession altercation with chief
फार्म भरते हुए छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

एमबीपीजी कालेज में प्रतिबंध के बावजूद सोमवार को एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दावेदार नीरज मेहरा ने अपने समर्थक छात्रों के साथ जुलूस निकाला। बाद में चीफ प्राक्टर ने पुलिस फोर्स की मदद से छात्रों के जुलूस को कालेज परिसर से बाहर कर दिया, इसको लेकर चीफ प्राक्टर की छात्रनेताओं से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


कालेज प्रशासन ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखा है। एमबी कालेज प्रशासन ने पिछले दिनों कालेज में जुलूस निकालने पर कड़ाई से प्रतिबंध लगा दिया था। कालेज में सोमवार को दोपहर 12 बजे कक्षाएं चल रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान एबीवीपी से अध्यक्ष पद के दावेदार नीरज मेहरा समर्थकों संग कालेज परिसर में जुलूस लेकर घुस गये। उस समय चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी राजनीतिशास्त्र की क्लास ले रहे थे। परिसर में जुलूस निकलने और नारेबाजी की जानकारी मिलने पर चीफ प्राक्टर डा. भाकुनी अन्य प्राध्यापकों के साथ जुलूस रोकने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य गेट से मैदान की ओर जा रहे एबीवीपी के जुलूस को उन्होंने रोक लिया तथा जुलूस निकालने पर प्रतिबंध होने का हवाला दिया तो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट से उनकी नोकझोंक हो गई। बाद में चीफ प्राक्टर ने पुलिस फोर्स की मदद से छात्रों के जुलूस को कालेज परिसर से बाहर कर दिया।


एबीवीपी के अध्यक्ष पद दावेदार का जुलूस नैनीताल रोड से होते हुए जगदंबा नगर विद्यार्थी परिषद कार्यालय की ओर चला गया।  इधर, चीफ प्राक्टर डा. भाकुनी ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशी द्वारा जबरन जुलूस निकालने के बारे में कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर कार्यवाही करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed