फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Procession on Jashne Eid Miladunnbi

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Procession on Jashne Eid Miladunnbi
हल्द्वानी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जूलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोग। अमर उजाला
नैनीताल/रामनगर/लालकुआं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जश्ने ईद मिलाद उन नबी कमेटी की ओर से रविवार को नगर के मल्लीताल क्षेत्र में जुुलूस निकाला गया। मुस्लिम समुदाय ने जोर से बोलो मरहब्बा के नारों के साथ जुलूस निकाकर नबी के जन्मदिन की खुशी मनाई।
विज्ञापन

जुलूस रजा क्लब मल्लीताल से निकाला गया और बड़ा बाजार, खड़ी गली, मस्जिद होते हुए डीएसए मैदान पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों ने फूलों की बरसात की। इस दौरान देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई गई। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के मो. फिरोज, नायक सदर, नसीम अहमद, नाजिम बख्स, गुलाम साबिर, मो. आजम आदि थे।
विज्ञापन

उधर, रामनगर में जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी पर सामाजिक समरसता एक मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पैगंबर साहब के जन्मदिवस पर जुलूस निकाला गया। पायनियर्स क्लब, व्यापार मंडल, वन स्टेप एंड बी प्राउड, कल्पतरू वृक्षमित्र समिति के सभी पदाधिकारियाें एवं सदस्यों ने शहर इमाम जामा मस्जिद एवं सभी इमामों को मिठाई खिलाकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। जुलूस के दौरान पूरे शहर में खुशी को माहौल नजर आया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ रामनगर मेन बाजार से होकर ज्वाला लाइन में अतुल इलेक्ट्रॉनिक्स पहुंचा, जहां शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने जुलूस का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सलिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, हरि सिंह मान, अशोक मारवाड़ी, गौतम चड्डा, टीटू आनंद, हरिशंकर शर्मा, अतुल मेहरोत्रा, विजय सिंह, संतोष मेहरोत्रा, दिनेश चंद्रा, शुभम, मितेश्वर आनंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं नगर में भी भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, मौलाना मोहम्मद हाशिम, मौलाना अब्दुल रहमान, मौलाना अब्दुल हाफिज, मुख्त्यार अहमद, निसार खान, हाजी रईस, अख्तर खान, अकरम, फिरोज खान, नन्हे अली, मतलीम खान, नवाब खान, एजाज हुसैन, पुत्तन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed