{"_id":"8b100f035ff973d413cc1e08c18df54d","slug":"problems-listening-to-the-chief-wildlife-guardian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने सुनीं समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sun, 24 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीपीएस खाती ने कार्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचकर पार्क से संबंधित समस्याएं सुनी। इस दौरान जिप्सी चालकों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियाें के लिए जिप्सियों के नए स्थायी परमिटों की स्वीकृति पर लगी रोक हटाने एवं गाइडों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में नए गाइडों की नियुक्ति करने की मांग की। वहीं, होटल एसोसिएशन से पार्क के नियमों को ताक पर रखने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को डायरेक्ट आफिस में आयोजित बैठक में जिप्सी चालकों ने कहा कि पार्क में जिप्सी का संचालन कर रहे युवकों को 2011-12 तक परमिट जारी होते रहे हैं, लेकिन विगत वर्षों से संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा यह कहकर परमिटों पर रोक लगा दी कि सीटीआर द्वारा एक पत्र संभागीय परिवहन अधिकारी को प्राप्त हुआ था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि कोई भी नए परमिट जारी नहीं किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होेंने कहा कि संभागीय परिवहन अधिकारी ने अपने स्तर पर रोक हटा दी है, लेकिन निदेशक ने यह रोक अभी नहीं हटाई है। पार्क निदेशक सिन्हा ने जिप्सी चालकों को बताया कि नए परमिट तभी जारी होंगे, जब इस विषय में उच्चाधिकारी भली भांति विचार-विमर्श न कर लें।
विज्ञापन
इस दौरान वीरेंद्र रावत, संतोष कुमार, हेम चंद्र, मदन जोशी, अरुण कुमार, राजेंद्र छिम्वाल, जगदीश छिम्वाल आदि मौजूद थे। वहीं कार्बेट टाइगर रिजर्व में नए गाइडों की नियुक्ति की मांग को लेकर गाइडों ने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को ज्ञापन दिया।
होटल एसोसिएशन ने श्री खाती से कार्बेट टाइगर रिजर्व में नियम-कानूनों को ताक पर रखने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह, सीएम खत्री, राजेंद्र सिंह, संजय छिम्वाल, रतीक कारवाल, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद थे।