फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pro. High Court stays the arrest of Ajay Rawat

प्रो. अजय रावत की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pro. High Court stays the arrest of Ajay Rawat
नैनीताल। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने गुरुवार को प्रो.अजय सिंह रावत की उत्तराखंड का समग्र राजनीतिक इतिहास पुस्तक के कुछ विवादित अंशों को लेकर उनके खिलाफ दायर मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस संबंध में दर्ज मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी पर अग्रिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

थारु जनजाति के लोगों का कहना था कि प्रो. अजय रावत की पुस्तक में उनके समाज को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। राणा थारु परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा की तहरीर पर खटीमा थाने में प्रो. रावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके खिलाफ प्रो.अजय रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इतिहासकार और पर्यावरणविद प्रो.रावत का कहना है कि उनकी पुस्तक ‘उत्तराखंड का समग्र राजनीतिक इतिहास 1949 तक’ में थारु जनजाति के बारे में प्रकाशित वर्णन का संदर्भ एचआर नेविल द्वारा रचित गवर्नमेंट गजेटियर से लिया गया है। इसे वर्ष 1904 में यूनाइटेड प्रोविंसेज सरकार ने प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

रावत के अनुसार उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि समाज के किसी व्यक्ति को इससे ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए पहले ही खेद व्यक्त कर चुके हैं। किताब के प्रकाशक ने बाजार में मौजूद इस किताब को वापस मंगा लिया है। अब विवाद वाले अंश को हटाकर बाजार में नया संस्करण उपलब्ध करा दिया गया है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने प्रो.रावत की गिरफ्तारी पर अग्रिम रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed