फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Priyanshu from Kumaun University won gold in Yoga.

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु ने योग में जीता स्वर्ण

Wed, 09 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 09 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu from Kumaun University won gold in Yoga.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के योग विभाग के स्नातक के छात्र प्रियांशु ने जयपुर राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। प्रियांशु ने आर्टिस्टिक सोलो के ट्रेडिशनल इवेंट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विभाग की डॉ. दीपा, डॉ. शैलजा और डॉ. शुभान विश्वकर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. हरीश बिष्ट और डॉ. गगन होती ने इसे प्रियांशु की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन

भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने जीते दोनों मुकाबले
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित तृतीय इंटर स्कूल 9-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। दोनों मुकाबलों में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (बीएसएसवी) की टीमों का दबदबा रहा। पहला मुकाबला बीएसएसवी रेड और सनवाल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए बीएसएसवी रेड ने 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मुकाबला बीएसएसी ब्लू और सेंट मैरीज कॉन्वेंट के बीच हुआ। इसमें बीएसएसवी ब्लू ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 1-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। फुटबाल सचिव पवन खड़ायत ने बताया आज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सैनिक स्कूल रेड और सैनिक स्कूल ब्लू के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल सनवाल स्कूल और ऑल सेंट्स कॉलेज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से नवोदय विद्यालय स्यात में एक दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग और गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 86 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने विद्यार्थियों का जेईई, नीट, क्लैट, एनडीए, सीयूईटी और लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या विनीता पाठक, चेतन प्रकाश तिवारी, ललित जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति को भारत गौरव सम्मान मिलने पर हर्ष
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को प्रतिष्ठित भारत गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। प्रो. बिष्ट को यह राष्ट्रीय सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी ने खुशी जताई है।

डीएसबी परिसर में वार्षिक महोत्सव गूंज के लिए ऑडिशन शुरू
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्र संगठन एबीवीपी की ओर से आयोजित होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव गूंज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार से ऑडिशन में छात्रों ने हिस्सा लिया। आयोजक करन सती ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन 10 सितंबर तक चलेंगे। पहले ही दिन कुल 300 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक 80 आवेदन ग्रुप डांस, 70 सोलो डांस और 60 आवेदन संगीत विधा के लिए प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर छात्र नेता चेतन बिष्ट, तनिष्क मेहरा, उत्कर्ष बिष्ट, पंकज भट्ट, मोहित पंत आदि मौजूद रहे।


कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किए सम सेमेस्टर के परिणाम
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के सम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह रिजल्ट मुख्य परीक्षा, बैक पेपर और भूतपूर्व छात्रों के मुख्य व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए जारी हुआ है। संबद्ध कॉलेजों और परिसरों के जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था, वे www.kunainital.samarth.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट देखने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के पास एबीसी आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed