फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Private bus driver-conductor assaulted tourists

Nainital News: प्राइवेट बस चालक-परिचालक ने पर्यटकों से की मारपीट

Tue, 12 Mar 2024 12:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
Private bus driver-conductor assaulted tourists
हल्द्वानी। तय समय से पांच घंटे बाद भी संचालित न होने पर यात्रियों ने जब नाराजगी जाहिर की तो निजी वॉल्वो बस के परिचालक ने अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने बस सीज कर दी है।
विज्ञापन


काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि पर्यटक नैनीताल सहित अन्य स्थानों पर घूमने आए थे। इन्होंने वापसी के एक ट्रेवल एजेंसी की वॉल्वो बस में बरेली, कानपुर और लखनऊ के लिए ऑनलाइन सीट बुक की थी। बस को रात 8:30 बजे शीशमहल से रवाना किया जाना था। यात्रियों में करीब सात-दस महिलाएं और बच्चे भी थे। बस में 50 पर्यटक थे। एसी खराब होने की बात कहते हुए चालक-परिचालक ने 12 बजे तक बस संचालित नहीं की। जब पर्यटकों ने इसका विरोध किया तो उनसे अभद्रता की गई। एक युवक बचाने आया उसके साथ भी मारपीट की गई। चालक-परिचालक ने ट्रैवल एजेंसी के सात-आठ कर्मचारियों को बुला लिया। इन्होंने भी यात्रियों के साथ अभद्रता की। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पर्यटकों ने डायल 112 पर शिकायत की इसके बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारी भाग गए। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और बस के दस्तावेज नहीं थे। बस को सीज कर दिया गया है। कहा कि पर्यटकों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली। रात एक बजे यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed