फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Price rise in gas prices again

गैस की कीमतों में फिर महंगाई की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Price rise in gas prices again
हल्द्वानी। रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक हफ्ते में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 75 रुपये की वृद्धि हो गई है। एक हफ्ते पहले प्रति सिलिडर 50 रुपये की वृद्धि हुई थी। एक हफ्ते के भीतर ही दूसरी बार 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा दिए गए हैं। 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत भी 97 रुपये अधिक हो गई है।
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 814.50 रुपये से बढ़कर 839.40 रुपये हो गई है। इसमें प्रति सिलिंडर 24.90 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंड की कीमत 1559 रुपये से बढ़कर 1696 रुपये हो गई है। इसमें 97 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

अब एक जून की रोटी भी मुश्किल
हल्द्वानी। गैस की कीमतें बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं। गैस की बढ़ती कीमतों से सबसे अधिक परेशान गृहिणियां हैं। उनमें सरकार के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि सरकार से आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद थी। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई से अब दो जून नहीं बल्कि एक जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed