फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pressed by those government offices Government Money

सरकार का पैसा सरकारी दफ्तर वालों ने ही दबाया

Sun, 29 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 29 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज तीन दिन बचे हैं, ऐसे में बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। पता चला है कि सरकारी महकमे ही पावर कारपोरेशन के सबसे बड़े बकाएदार हैं। खाम बंगले के पास तहसील पर 19 लाख और एसडीएम कोर्ट के पीछे तहसील स्वान केंद्र पर तीन लाख से अधिक का बकाया है। 11 सरकारी महकमों पर बिजली विभाग का बकाया है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार दस मार्च तक अपडेट की गई सूची में सबसे ऊपर तहसील का नाम है। खाम बंगले के पास तहसील पर 19,31,944, स्वान केंद्र के पास एसडीएम कोर्ट के पीछे 3,46,411, एसपी कार्यालय पर 2,06,595 का बकाया है। एसपी कार्यालय की बकाया राशि में एक लाख रुपए जमा कराए गए हैं। गौला रेंज के कार्यालय पर 1,54,830, डीएफओ फारेस्ट कैंप पर 1,28,836, एसडीओ कैनाल गौला हेड काठगोदाम पर 75,565, ईओ म्यूनिसपल बोर्ड काठगोदाम पर 30,338, सरकारी प्राइमरी स्कूल नयागांव पर 28,650, प्रधानाचार्य सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर रोड पर 24,092, मेडिकल अफसर बनभूलपुरा पर 21,041 और एई पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रानीबाग पर 19,935 का बकाया है।
विज्ञापन



पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्यालयों का भुगतान सीधे ट्रेजरी में जाता है, उसके बाद विभाग को भुगतान की जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि अभी तीन दिन बाकी हैं और सरकारी महकमों से बकाया राशि के भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed