Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Presidential candidate accused of misdeed in haldwani

मॉर्निंग वॉक पर निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार, मुखानी होटल में हुई थी घटना

Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
सार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र स्थित होटल में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एबीवीपी प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट, हिमांशु गोनी, अंश खत्री और नितिन पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Presidential candidate accused of misdeed in haldwani
हल्द्वानी में छात्र संघ प्रत्याशी पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट, उसके साथी हिमांशु गोनी, किशोरी के परिचित अंश खत्री और नितिन पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्ज मामले में दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब चार बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली तब घर से कुछ दूरी पर उसे परिचित अंश खत्री और नितिन पाल मिले। दोनों घूमने की बात कहकर उसे बहेड़ी ले गए। वापस लाकर दोनों ने उसे छड़ायल के पास छोड़ दिया, यहां आरोपी हिमांशु गोनी पहले से मौजूद था। वह उसे कुछ खिलाने के बहाने दुर्गा सिटी सेंटर लाया और यहां छात्र नेता धीरज बिष्ट को बुलाया। बताया कि दोनों उसे मुखानी क्षेत्र स्थित त्रिशूल होम स्टे ले गए। आरोप है कि यहां दोनों ने डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी अंश और नितिन भी वहां पहुंच गए और उन दोनों ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा।

विज्ञापन

इस बीच घर न लौटी बेटी की खोजबीन करते हुए मोबाइल लोकेशन की मदद से परिजन भी होटल पहुंच गए। उन्हें देखते ही आरोपी किशोरी लेकर भागने लगे लेकिन परिजनों ने बाइक थाम ली। इस पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। तब किशोरी ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना आईडी दिया कमरा, होगी कार्रवाई
होटल में किसी भी नाबालिग लड़के-लड़कियों के पहुंचने पर कमरा किराये पर न दिए जाने की सख्ती है। जानकारी के अनुसार छात्रनेता और उसके साथी के साथ किशोरी होने के बावजूद बिना आईडी के कमरा दे दिया गया। एसएसपी ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी किशोरी को होटल में ले जाते दिखाई दिए हैं। संबंधित होटल के रिकॉर्ड भी जांचे गए। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चारों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चारो आरोपी आईटीआई गैंग के सदस्य हैं। -डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed