{"_id":"680fe9975493e88bf60f9476","slug":"preparations-surgery-injured-wild-animals-park-itself-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-106961-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घायल वन्य जीवों की पार्क में ही सर्जरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घायल वन्य जीवों की पार्क में ही सर्जरी की तैयारी
Tue, 29 Apr 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। जिम कार्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज में बने रेस्क्यू सेंटर की क्षमता को बढ़ाने की तैयारी है। पार्क प्रशासन ने दो बाघ, एक तेंदुए का बाड़ा, हाईटैक अस्पताल, जानवरों की क्वारंटीन सुविधा समेत अन्य कार्यों के लिए शासन को 35 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
घायल वन्यजीवों को बेहतर उपचार देने के लिए साल 2020 में कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कराया गया था। तब यहां 10 बाघ जबकि 10 तेंदुए के बाड़े बनाए गए थे। रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां 32 नए बाड़े बनाने की योजना बनाई गई। इनमें 16 बाघ व 16 तेंदुए के बाड़े इसमें शामिल थे। अब पार्क प्रशासन ने 35 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें दो बाघ व एक तेंदुए का बाड़ा, बिजली कनेक्शन, अस्पताल में हाईटैक मशीनें, ऑपरेशन थियेटर, क्वारंटिन फैसिलिटी व स्टाफ हाउस की सुविधाएं शामिल हैं।
अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं
रेस्क्यू सेंटर में हाईटैक बनाने के बाद यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनें लगेंगी। ऑपरेशन थियेटर भी बनेगा जिसमें वन्यजीवों की सर्जरी की जा सकेगी।
रेस्क्यू सेंटर में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही रेस्क्यू सेंटर का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व।