फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations for removing encroachment from Poochri are in full swing.

Nainital News: पूछड़ी से अतिक्रमण हटाने की तैयारियां तेज

Sat, 06 Dec 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for removing encroachment from Poochri are in full swing.
रामनगर। रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हटाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए वन विभाग और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को पूछड़ी क्षेत्र का सर्वे किया। पूछड़ी क्षेत्र में मुनादी कर कब्जाधारकों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।
विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में वन विभाग की अनदेखी के चलते करीब एक दशक पूर्व 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण के साथ ही अवैध रूप से कॉलोनी काटी दी गई। तब 10 रुपये के स्टांप पर लोगों को जमीन बेची गई। स्टांप पर जमीन बेचने के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच करीब 170 परिवार यहां अवैध रूप से बस चुके हैं। अब प्रशासन व वन विभाग ने इस भूमि को खाली कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने पूछड़ी क्षेत्र में मुनादी कर लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। वहीं मामले की एसएसपी और डीएम ने समीक्षा की है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम, डीएफओ सीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ हल्द्वानी में समीक्षा बैठक की। इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन





लाल निशान लगाए

विगत वर्ष पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग ने 170 परिवारों को चिह्नित किया था। इसमें करीब 40 परिवारों ने कोर्ट की शरण ली थी। वहीं हाईकोर्ट की ओर से इन परिवारों को स्टे दिया गया। शुक्रवार को टीम ने अन्य घरों पर लाल निशान लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्र में मुनादी कराई गई है ताकि कब्जाधारक अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें।

- प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed