फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations for Chhath Puja begin in haldwani

Chhath Puja: जानें कब से शुरू हो रहा है छठ पूजा का पर्व, सूर्य से है छठी मैया का ये सीधा कनेक्शन

Tue, 14 Nov 2023 04:47 PM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Nov 2023 04:47 PM IST
सार

दीवाली के आने वाले छठ पर्व को लेकर पूर्वी समाज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पर्व की शुरुआत 17 नवंबर को नहाए-खाए से होगी। 

विज्ञापन
Preparations for Chhath Puja begin in haldwani
छठ पर्व - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तक सूर्य आराधना का पर्व है। दीवाली के बाद छठ पर्व को लेकर पूर्वी समाज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पर्व की शुरुआत 17 नवंबर को नहाए-खाए से होगी। 18 को खरना और 19 को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 20 को एक बार फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। इस दौरान व्रत रखने वाले 36 घंटे निर्जल रहते हैं। 

विज्ञापन


पहले दिन चतुर्थी में 17 नवंबर को शुद्धिकरण के बाद सभी नए वस्त्र धारण करेंगे। शाम को नमक वाला भोजन गृहण करेंगे। 18 नवंबर को पंचमी के दिन शाम को सूर्यास्त के बाद खरना में मीठी खीर का भोग लगाएंगे और इसी खीर को प्रसाद के तौर पर बांटा जाएगा।  
विज्ञापन


प्रसाद को गृहण करने के बाद व्रत रहने वाले 36 घंटे का लंबा निर्जला व्रत रहेंगे। 19 नवंबर की शाम षष्ठी के दिन सूर्यास्त के समय छठ पूजन स्थल पर पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को सामूहिक रूप से अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवंबर की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतान सुख के लिए मनाते हैं पर्व 
छठ पर्व मुख्य रूप से संतान सुख प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। माना जाता है कि सूर्य की बहन षष्ठी देवी नवजात बच्चों की रक्षा करती है, इसलिए माताएं इस पर्व को अपनी संतान की लंबी उम्र और उन्नति के लिए रखती हैं। पर्व का संबंध सीधे सूर्य से भी है, क्योंकि सूर्य की प्रसन्नता सृष्टि को बनाए रखने के लिए जरूरी है, इसलिए छठ पर्व पर सूर्य की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed