फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation to start 10th and 12th classes from November 2, classes will be held in 344 secondary schools in the district

10वीं और 12वीं की कक्षाएं दो नवंबर से शुरू करने की तैयारी, जिले के 344 माध्यमिक स्कूलों में लगेंगी कक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Preparation to start 10th and 12th classes from November 2, classes will be held in 344 secondary schools in the district
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सात माह से बंद स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से शनिवार को आगामी दो नवंबर से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोलने को लेकर एसओपी जारी किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिले के 344 शासकीय और अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में एसओपी के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कोरोना से बचाव की सभी व्यवस्थाएं करने के संबंध में पूर्व में ही जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन आदि व्यवस्थाएं करने में माध्यमिक स्कूलों में कोई समस्या नहीं आएगी क्योंकि स्कूलों के पास पहले से ही पर्याप्त बजट है। जिले में कुल 344 माध्यमिक स्कूल हैं। जिनमें 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित होती हैं। इनमें से 189 स्कूल सरकारी हैं और बाकी अशासकीय।
विज्ञापन

इनमें 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में करीब 15 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। उधर, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल अभी दो नवंबर से स्कूल खोलने को लेकर कोई राय नहीं बना पाए हैं। स्कूल संचालक एसओपी के अनुसार स्कूल खोलने के बारे में भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने कहा कि शासन की जारी एसओपी का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे। बियरशिवा स्कूल के सह प्रबंधक तिलक राज तलवार का कहना है कि एसओपी मिल तो गई है मगर अभी उसका अध्ययन कर रहे हैं। इंस्पिरेशन स्कूल के निदेशक दीपक बल्यूटिया और शैमफोर्ड स्कूल के दयासागर बिष्ट ने भी यही कहा। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक बीवी नैनवाल ने कहा कि एसओपी शाम को ही प्राप्त हुई है, अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed