फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation to expel three students from hostel for indiscipline

Nainital News: अनुशासनहीनता में तीन छात्रों को हॉस्टल से निकालने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Preparation to expel three students from hostel for indiscipline
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में नियमों की सख्ती के बावजूद कुछ छात्र मनमानी कर रहे हैं। अनुशासनहीनता के चलते दो माह में एमबीबीएस के चार छात्रों को हॉस्टल से निकाला जा चुका है। अब तीन और छात्रों को हॉस्टल से निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजज परिसर में कुछ छात्र धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे हैं जबकि प्रवेश के समय छात्रों ने गाड़ी नहीं चलाने का शपथ पत्र दिया था। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों की ओर से बाइक दौड़ाने वाले छात्रों को रोका जाता है लेकिन कुछ छात्रों की ओर से गार्डों के साथ भी अभद्रता की जाती है। अब फिर अनुशासनहीनता की शिकायत मिल रही है। इस पर कॉलेज प्रशासन तीन अन्य छात्रों को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। उधर छात्रावास से तीन क्लर्क को भी हटाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
तीन छात्रों की अनुशासनहीनता की शिकायत मिली है। इन सभी को नोटिस दिया जा रहा है। जल्द ही इन्हें हॉस्टल खाली करने के लिए कहा जाएगा। छात्र-छात्राओं के हॉस्टल में तैनात तीन क्लर्क भी हटाए जाने हैं। कार्रवाई के लिए प्राचार्य को पत्र भेज दिया है। - डॉ. आरजी नौटियाल, मुख्य छात्रावास अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed