फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation for first evaluation of board answer sheets

उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहली से 20 जून तक कराने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation for first evaluation of board answer sheets
हल्द्वानी। शासन ने छूटी बोर्ड परीक्षाओं से पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षाओं के शेष प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं कराने और मूल्यांकन की व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा सचिव 26 मई को प्रदेश के सभी डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग करेंगे। इसके लिए शिक्षा सचिव की ओर से एजेंडा भी भेजा गया है। इधर, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहली जून से 20 जून तक कराए जाने की व्यवस्थाएं करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की अवशेष परीक्षाओं को 21 मार्च को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बोर्ड परीक्षा के बचे हुए प्रश्न पत्रों की परीक्षा संपन्न कराई जानी है। कई परीक्षा केंद्रों को कोरोना वायरस के कारण क्वारंटाइन सेंटर भी बना दिया गया है। बोर्ड परीक्षा के अवशेष विषयों के प्रश्न पत्रों की परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य /परीक्षाफल निमार्ण के संबंध में ही 26 मई को अपराह्न तीन बजे से शाम चार बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed