फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prepaid taxi booths become showpieces in Nainital

Nainital News: नैनीताल में शोपीस बने प्रीपेड टैक्सी बूथ

Sat, 07 Mar 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Prepaid taxi booths become showpieces in Nainital
नैनीताल। नैनीताल में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रीपेड टैक्सी बूथ केवल नाम मात्र के रह गए हैं। शहर में स्थापित दो प्रीपेड टैक्सी बूथ लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं, जिसके चलते पर्यटकों को सीधे टैक्सी चालकों से किराया तय कर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से प्रीपेड टैक्सी बूथ बनाए जाते हैं। इन बूथों से टैक्सी बुक कराने पर वाहन का नंबर, चालक का नाम, गंतव्य और यात्रियों का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है। साथ ही किराया भी पहले से तय रहता है, जिससे यात्रियों के साथ मनमानी या धोखाधड़ी की आशंका कम हो जाती है। नैनीताल में भी बस अड्डे और मल्लीताल क्षेत्र में दो प्रीपेड टैक्सी बूथ स्थापित किए गए हैं। लेकिन लंबे समय से इनका संचालन लगभग बंद है। अधिकांश समय इन बूथों पर टैक्सी चालक ही बैठे दिखाई देते हैं, जबकि बुकिंग की कोई औपचारिक व्यवस्था संचालित नहीं हो रही। बीती रात दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आने के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रीपेड टैक्सी बूथ प्रभावी रूप से संचालित हो रहे होते तो इस तरह की घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो सकती थी। बूथ से बुकिंग होने पर वाहन और चालक का पूरा विवरण दर्ज रहता है और उसकी निगरानी भी संभव होती है।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि लंबे समय से प्रीपेड टैक्सी बूथ की व्यवस्था निष्क्रिय पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन बूथों को जल्द सक्रिय किया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी की छवि बनाए रखने के लिए प्रशासन को इस व्यवस्था को फिर से प्रभावी बनाना होगा, ताकि पर्यटकों का भरोसा कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed