फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PRD worker arrested for rape, sent to jail

दुष्कर्म का आरोपी पीआरडी कर्मी गिरफ्तार, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
PRD worker arrested for rape, sent to jail
दुष्कर्म का आरोपी पीआरडी जवान सुंदरलाल कोतवाली में। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पीआरडी कर्मी को पुलिस टीम ने चूनाखान के जंगल से शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुखानी के बासनी बेल निवासी पीआरडी कर्मी सुंदरलाल ने बृहस्पतिवार को एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर धारा 376,506,3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी की टीम गठित की।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घर के अलावा रिश्तेदारों के यहां छापे मारे। अंत में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे चूनाखान के जंगल से दोपहर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सुंदरलाल ने स्वीकार किया कि उससे बड़ी गलती हुई है। नशे में उसने यह घृणित काम किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं आरोपी की इस हरकत से परिवार के लोग भी परेशान है।
विज्ञापन

टीम में कोतवाल संजय कुमार, एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, मंडी चौकी प्रभारी मुनौव्वर हुसैन, उपनिरीक्षक दीपा, सिपाही अरुण राठौर, इसरार, हरीश कोरंगा, रियाज अख्तर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed