फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PRD jawan killed in tractor collision, was going to Nainital on duty

ट्रैक्टर की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत, ड्यूटी पर जा रहा था नैनीताल

Sat, 24 Oct 2020 07:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan killed in tractor collision, was going to Nainital on duty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

हल्द्वानी के कुंवरपुर चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान घायल हो गया। बेस अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


लदफोड़ा पद्मपुरी धारी निवासी पीआरडी जवान मनोज कुमार (36) नैनीताल में तैनात थे। बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे वह चोरगलिया स्थित ससुराल से बाइक पर नैनीताल जा रहे थे। कुंवरपुर चौराहे पर बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे मनोज गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। स्थानीय लोगों ने मनोज को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई राजेंद्र कुमार ने बताया मनोज की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस बारे में काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed